Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली, राजस्थान, यूपी और मणिपुर में सक्रिय अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह ध्वस्त

दिल्ली, राजस्थान, यूपी और मणिपुर में सक्रिय अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह ध्वस्त

दिल्ली से मणिपुर तक फैले एक हाई-टेक अंतरराज्यीय ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मणिपुर का एक प्रमुख रिसीवर भी शामिल है। आरोपी अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर वाहनों के सिक्योरिटी सिस्टम को हैक करते थे और फर्जी स्मार्ट चाबियाँ बनाकर गाड़ियाँ पार कर देते थे।

Delhi SamacharDelhi Samachar29 July 2026, 11:56 AM9 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एनआर-2 टीम ने एक अंतरराज्यीय ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मणिपुर सहित कई राज्यों में सक्रिय था।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी मणिपुर का प्रमुख रिसीवर बताया जा रहा है, जो चोरी की गाड़ियों को ठिकाने लगाने का काम करता था।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की लग्ज़री गाड़ियाँ बरामद हुई हैं। इनमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, इनोवा क्रिस्टा, किया सेल्टोस समेत कई महंगी एसयूवी शामिल हैं। इसके अलावा पांच स्मार्ट चाबियाँ और चार वाहनों की मूल नंबर प्लेटें भी बरामद की गई हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर वाहनों की सुरक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर देते थे। इसके बाद डुप्लिकेट स्मार्ट चाबियाँ तैयार कर कुछ ही मिनटों में लग्ज़री गाड़ियों को चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग राज्यों में भेजकर उनकी पहचान बदल दी जाती थी, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।

दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक इस नेटवर्क ने देश के अलग-अलग राज्यों से कितनी गाड़ियों की चोरी की है और चोरी के वाहनों की सप्लाई किन-किन लोगों तक की जाती थी।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।