"delhipoliceinaction" ke results
7 results mile
BREAKINGअपराधकपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार! क्राइम ब्रांच ने 2 शूटरों को धर दबोचा।
कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग पर दिल्ली पुलिस का बड़ा प्रहार! 🚨 क्राइम ब्रांच (ARSC) की टीम ने गैंग से जुड़े 2 खतरनाक शूटरों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 2 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस बरामद। ये दोनों शूटर दिल्ली के छावला और पंजाब के लुधियाना में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदातों में वांछित थे, जिन्हें कनाडा में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर अंजाम दिया गया था
BREAKINGअपराधBREAKING: दिल्ली पुलिस ने तमंचा लहराने वाले युवक और घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार!
दिल्ली पुलिस की AATS (आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट) को मिली दोहरी सफलता! पुलिस टीम ने एक ही दिन में दो अलग-अलग ऑपरेशन्स को अंजाम देते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराने वाले आरोपी अमन सिंह को लोडेड देसी पिस्तौल, कारतूस और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में, 8 आपराधिक मामलों में शामिल और नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने से फरार चल रहे घोषित अपराधी (PO) कासिम को भी दबोच लिया गया।
BREAKINGअपराधभलस्वा डेयरी पुलिस की टीम ने सीमा पार छिपे 2 बड़े अपराधियों को किया गिरफ्तार
आउटर नॉर्थ दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता! भलस्वा डेयरी पुलिस ने बिहार और पश्चिम बंगाल सीमा पर चलाए गए विशेष ऑपरेशनों में 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। फरलो से भागे हत्या के दोषी समेत 1 घोषित अपराधी अब सलाखों के पीछे।
BREAKINGअपराधDelhi ; थाना द्वारका नॉर्थ के दुष्कर्म मामले में 2024 से फरार चल रहे एक वांछित और घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।
NDR, क्राइम ब्रांच (#DelhiPolice) ने वर्ष 2024 से फरार चल रहे एक शातिर वांछित अपराधी को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म और कई धोखाधड़ी सहित 7 आपराधिक मामलों में शामिल यह आरोपी पहचान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था और अदालत द्वारा 'भगोड़ा' घोषित था।
BREAKINGअपराधदिल्ली, राजस्थान, यूपी और मणिपुर में सक्रिय अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह ध्वस्त
दिल्ली से मणिपुर तक फैले एक हाई-टेक अंतरराज्यीय ऑटो चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मणिपुर का एक प्रमुख रिसीवर भी शामिल है। आरोपी अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर वाहनों के सिक्योरिटी सिस्टम को हैक करते थे और फर्जी स्मार्ट चाबियाँ बनाकर गाड़ियाँ पार कर देते थे।
BREAKINGअपराधआउटर दिल्ली में मुठभेड़, नंदू गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार!
Delhi : स्पेशल स्टाफ के साथ हुई मुठभेड़ में कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार। गोलीबारी में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग मामले में थे वांछित।
BREAKINGअपराधदिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को धर दबोचा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न सिर्फ दिल्ली के एक चर्चित लूटकांड में वांछित था, बल्कि कई मामलों में घोषित उद्घोषित अपराधी भी था।
