Delhi Samachar
राज्यBREAKING NEWS
हिमाचल में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चने के भूसे और पाउडर से बन रही थीं ब्रांडेड मेडिसिन

हिमाचल में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चने के भूसे और पाउडर से बन रही थीं ब्रांडेड मेडिसिन

Delhi SamacharDelhi Samachar19 November 2026, 08:53 AM11 views

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में एक ऐसी फैक्ट्री का खुलासा हुआ है, जहां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ का पूरा कारोबार चल रहा था। यहां बीमारी से राहत देने वाली दवाएं तैयार नहीं हो रही थीं, बल्कि चने के भूसे और पाउडर से नकली मेडिसिन बनाई जा रही थीं। हैरानी की बात यह है कि इन दवाओं को नामी कंपनियों की पैकेजिंग में बाजार तक पहुंचाने की तैयारी थी।

दरअसल, वाराणसी में नकली दवाओं की खेप पकड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में कार्रवाई की। टीम ने राजपुरा खेड़ा बाईपास स्थित एक अवैध दवा निर्माण इकाई पर छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया। इस दौरान हसीन, वसीम और मुन्ना उर्फ मोनू कुमार नाम के तीन आरोपियों को पकड़ा गया है।

छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध नकली दवाएं, निर्माण मशीनें, पैकिंग और छपाई से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां नामी कंपनियों की महंगी और ज्यादा मांग वाली दवाओं की नकल तैयार की जा रही थी।

एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के मुताबिक, फैक्ट्री में एंटीबायोटिक, तंत्रिका तंत्र और गैस की समस्या में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की नकल बनाई जा रही थी। इनमें पैन-डी, प्रेगाबालिन, क्लैवेम 625 और टैक्सिम ओ 200 सहित कई दवाओं के नाम सामने आए हैं।

फिलहाल बरामद दवाओं की गुणवत्ता और प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।