Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली: मकोका मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 13 आपराधिक मामलों में रहा शामिल

दिल्ली: मकोका मामले में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 13 आपराधिक मामलों में रहा शामिल

Delhi SamacharDelhi Samachar19 November 2026, 10:03 AM3 views

दिल्ली के नरेला इलाके से एक ऐसे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। संगठित अपराध से जुड़े इस मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन के रूप में हुई है, जो नरेला के गांव बंकनेर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मकोका के एक मामले में वर्षों से फरार चल रहा था और कथित तौर पर संगठित अपराध सिंडिकेट के सरगना मुकेश उर्फ पुनीत का करीबी सहयोगी है।

एसीपी राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआई मोहित पहल, एसआई मोनिल और हेड कांस्टेबल नवीन की टीम ने खुफिया जानकारी, तकनीकी निगरानी और लगातार प्रयासों के बाद 17 नवंबर 2026 को उसे गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 411/2020, धारा 3/4 मकोका के तहत की गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट, झपटमारी और चोरी के मामले शामिल हैं।

वहीं, आरोपी की संपत्तियों और व्यावसायिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके।

18 नवंबर को मकोका अदालत में पेशी के बाद आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब पूरे सिंडिकेट के नेटवर्क और उसकी आर्थिक गतिविधियों की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर – सोनू, आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।