Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, सैंट्रो कार से 2,600 क्वार्टर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

नरेला में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, सैंट्रो कार से 2,600 क्वार्टर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar19 November 2026, 05:05 AM10 views

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 52 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है, जिसे हुंडई सैंट्रो कार में भरकर ले जाया जा रहा था।

दरअसल, 18 नवंबर की देर रात मेट्रो विहार पुलिस चौकी की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चांदी रंग की सैंट्रो कार में अवैध शराब की खेप UER-II के रास्ते बावाना की तरफ ले जाई जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बावाना सेक्टर-5 अंडरपास के पास नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध सैंट्रो कार वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से 52 पेटी में रखे शराब के 2,600 क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने मौके से चालक अनिल उर्फ हनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय आरोपी बावाना की JJ कॉलोनी का रहने वाला है। जांच में उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के चार मामले सामने आए हैं।

इस मामले में FIR नंबर 661/2026 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब शराब की सप्लाई के स्रोत, डिलीवरी की जगह और कार के मालिकाना हक की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।