Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : रोहिणी से यूपी तक हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Delhi : रोहिणी से यूपी तक हेरोइन नेटवर्क का भंडाफोड़, 50 करोड़ की ड्रग्स बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar06 October 2026, 10:27 AM9 views

रोहिणी जिले के बेगमपुर इलाके से शुरू हुई जांच में दिल्ली-NCR से उत्तर प्रदेश तक फैले अंतरराज्यीय हेरोइन सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को सेक्टर-32 बेगमपुर में हेरोइन की डिलीवरी करने पहुंचे लक्ष्मण हुड्डा को गिरफ्तार किया गया। उसकी ग्रैंड विटारा से 300 ग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद 17 सितंबर को मुख्य सप्लायर अनिल उर्फ भोला को सोनीपत से पकड़ा गया। उसकी XUV-700 से 501 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

जांच के दौरान पुलिस को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हेरोइन बनाने की अवैध यूनिट की जानकारी मिली। 4 अक्टूबर को जानकीपुरम की सीता कॉलोनी में छापेमारी कर बबलू को गिरफ्तार किया गया। यहां से 6.275 किलोग्राम ताजा बनी हेरोइन के अलावा 2.504 किलोग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ।

इसके बाद यूनिट के मुख्य सप्लायर और मालिक रुखसार अली उर्फ राजू को बरेली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, कुल 7.076 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में नेटवर्क के अन्य लोगों और वित्तीय कनेक्शन की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।