दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2011 से फरार चल रहे दो शातिर भगोड़े भाइयों को पश्चिम बंगाल के हुगली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले 15 सालों से पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। गिरफ्तार किए गए दोनों भाई प्रशिक्षित ज्वेलरी मेकर (आभूषण निर्माता) हैं, जिन पर लगभग 1.43 किलोग्राम सोना और 560 कैरेट हीरे हड़पने का संगीन आरोप है।
वर्ष 2011 में करोड़ों रुपये मूल्य के 1,430 ग्राम सोना और 560 कैरेट हीरे की धोखाधड़ी। और
दिल्ली पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000-₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी हुगली (पश्चिम बंगाल) में अपनी असली पहचान छिपाकर चुपचाप ज्वेलरी मेकिंग का काम कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो।
क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार खुफिया जानकारी जुटाने, आधुनिक तकनीकी विश्लेषण और फील्ड वेरिफिकेशन के आधार पर आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया। पक्की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने हुगली में छापेमारी कर दोनों भाइयों को धर दबोचा।
15 साल पुराने इस ज्वेलरी फ्रॉड के सुलझने से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को दिल्ली लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


