Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : जंतर-मंतर पर कफन ओढ़कर NSUI का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में जंतर-मंतर पर NSUI प्रदर्शन

Delhi : जंतर-मंतर पर कफन ओढ़कर NSUI का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में जंतर-मंतर पर NSUI प्रदर्शन

Delhi SamacharDelhi Samachar05 October 2026, 11:34 AM6 views

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर रोड पर दर्जनों कार्यकर्ता कफन ओढ़कर सड़क पर लेट गए और खुद को सांकेतिक लाश के रूप में पेश किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘लोकतंत्र का हत्यारा’ और ‘वोट चोर’ जैसे नारे लिखे बैनर नजर आए। NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन देश में मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े उनके विरोध को जताने के लिए किया गया है। उनका दावा है कि 13 करोड़ से ज्यादा लोगों का मताधिकार प्रभावित हुआ है और इसी के विरोध में कार्यकर्ता जिंदा लाश बनकर सड़क पर लेटे।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब तक CEC इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जाखड़ ने बीजेपी, RSS और केंद्र सरकार पर भी चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए।

वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। NSUI का कहना है कि लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। दूसरी तरफ, लगाए गए राजनीतिक आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया इस रिपोर्ट के समय उपलब्ध नहीं थी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।