Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
शाहबाद डेयरी में सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला कर सचिन उर्फ काला की हत्या

शाहबाद डेयरी में सनसनीखेज वारदात, धारदार हथियार से हमला कर सचिन उर्फ काला की हत्या

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ बदमाशों ने धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर सचिन उर्फ काला नाम के युवक की हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है

Delhi SamacharDelhi Samachar04 October 2026, 06:37 AM13 views

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना इलाके से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है. जितिया पर्व के दिन मां ने बेटे के लिए किया व्रत, और उसी दिन मां ने अपने बेटे को खो दिया. दरअसल शनिवार रात को आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सचिन उर्फ काला के रूप में हुई है.

दरअसल शुरुआती जानकारी के मुताबिक सचिन का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था. हालांकि उस समय विवाद को सुलझा लिया गया था. आरोप है कि शनिवार रात आरोपी पक्ष ने मौका पाकर सचिन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही शाहबाद डेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के साथ फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दे कि शनिवार को जितिया का पर्व होने के नाते मृतक की मां ने व्रत भी किया था, और इस व्रत के दिन ही एक माँ ने अपने बेटे को खो दिया.

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।