Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
बवाना में 20 वर्षीय रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप..!

बवाना में 20 वर्षीय रश्मि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप..!

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती रश्मि (निवासी: सेक्टर-3, लाल फ्लैट) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है

Delhi SamacharDelhi Samachar04 October 2026, 10:28 AM5 views

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती रश्मि (निवासी: सेक्टर-3, लाल फ्लैट) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका गाड़ी के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। घटना के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके विरोध में परिजन बवाना थाने के बाहर एकत्रित हुए हैं।

मृतका की बहन रोशनी ने बताया कि ठेकेदार राम कपूर रश्मि पर लगातार बात करने का दबाव बना रहा था, लेकिन रश्मि हर बार इनकार कर देती थी।

परिजनों के अनुसार, सुबह ठेकेदार राम कपूर का फोन आया कि सेक्टर-1 वाली फैक्ट्री में काम नहीं है, इसलिए सेक्टर-2 वाली फैक्ट्री में आ जाओ। जब रश्मि सेक्टर-2 पहुंची, तो ठेकेदार उसे अपनी बाइक पर बैठाकर दूसरी फैक्ट्री ले जाने की बात कहकर ले गया।

कुछ ही समय बाद परिजनों के पास सुनील ठेकेदार नाम के व्यक्ति का फोन आया कि रश्मि की तबीयत खराब है और उसे महर्षि वाल्मीकि अस्पताल (पूठ कलां) लाया गया है। अस्पताल पहुँचने पर परिजनों को रश्मि मृत अवस्था में मिली। ​मृतका के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों को हत्या की आशंका है।

​

​मृतका के पिता तारकेश और भाई अनिकेत का आरोप है कि पुलिस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों का कहना है कि ​पुलिस ने अभी तक मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की है।

​

​हालांकि, ठेकेदार राम कपूर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की बात सामने आ रही है।

​

​यह हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश या अपराध है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की गहन जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। परिजन लगातार बवाना थाने के बाहर न्याय की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।