Delhi Samachar
UP : कानपुर हाईवे पर टैंकर में छेद, सड़क पर बहा सरसों का तेल; बाल्टी-डिब्बे लेकर पहुंचे लोग

UP : कानपुर हाईवे पर टैंकर में छेद, सड़क पर बहा सरसों का तेल; बाल्टी-डिब्बे लेकर पहुंचे लोग

Delhi SamacharDelhi Samachar06 October 2026, 05:54 AM4 views

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हाईवे पर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब सरसों के तेल से भरे टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर के पिछले हिस्से में छेद हो गया और उसमें भरा सरसों का तेल धीरे-धीरे सड़क पर बहने लगा।

कुछ ही देर में हाईवे पर दूर तक तेल फैल गया। सड़क पर तेल बहता देखकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचने लगे। जिसके हाथ जो बर्तन लगा, वही लेकर लोग तेल भरने में जुट गए। कोई बाल्टी लेकर पहुंचा, तो कोई लोटा, भगौना और बोतल में तेल भरता नजर आया।

हादसे के बाद मौके का नजारा ऐसा था कि एक तरफ क्षतिग्रस्त टैंकर और सड़क पर फैला तेल दिखाई दे रहा था, तो दूसरी तरफ लोग तेल समेटने की होड़ में जुटे थे। कई लोग मौके पर वीडियो बनाते हुए भी नजर आए।

बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर के बाद टैंकर में छेद हुआ, जिसके चलते तेल सड़क पर गिरने लगा। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ देखकर लोगों के बीच यही कहावत सुनाई देने लगी—दाने-दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।