नरेला के NIA थाना क्षेत्र में बवाना जेजे कॉलोनी के पास झाड़ियों में 10 से 12 साल के बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चा पिछले 2-3 दिनों से घर से लापता बताया जा रहा था। आज झाड़ियों में शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट - सन्नी तुषीर


