Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : दिल्ली सरकार ने विवेक भगत के प्रमोशन आदेश पर लगाई रोक, बदलेगा फैसला

Delhi : दिल्ली सरकार ने विवेक भगत के प्रमोशन आदेश पर लगाई रोक, बदलेगा फैसला

Delhi SamacharDelhi Samachar06 October 2026, 06:05 AM13 views

दिल्ली में एडिशनल DCP का चार्ज दिए जाने से जुड़े आदेश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का करेंट ड्यूटी चार्ज यानी CDC देने वाले आदेश पर रोक लगा दी है। अब इस आदेश में बदलाव कर इसे दोबारा जारी किया जाएगा।

दरअसल, 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने विवेक भगत पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसी मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेशों के 12 अधिकारियों को एडिशनल DCP का CDC चार्ज देने की प्रक्रिया 25 अगस्त को ही शुरू हो गई थी। सरकार के मुताबिक, यह प्रक्रिया मौजूदा विवाद से पहले शुरू हुई थी और 5 अक्टूबर को मंजूरी के बाद आदेश जारी किया गया था।

विवाद सामने आने के बाद विवेक भगत ने कहा कि जांच पूरी होने तक वह एडिशनल DCP का चार्ज नहीं लेना चाहते। इसके बाद सरकार ने उनके नाम से जुड़े आदेश में बदलाव का फैसला लिया है। वहीं बाकी 11 अधिकारियों के लिए CDC चार्ज का आदेश दोबारा जारी किया जाएगा।

इसी बीच, पुलिस ने AI की मदद से विवेक भगत का कथित आपत्तिजनक पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी ली गई है और अब पोस्टर बनाने व फैलाने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।