Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Crime : बाहरी उत्तरी दिल्ली के सुल्तानपुर डबास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या..!

Crime : बाहरी उत्तरी दिल्ली के सुल्तानपुर डबास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या..!

Delhi SamacharDelhi Samachar05 October 2026, 06:31 AM17 views

बाहरी उत्तरी दिल्ली के सुल्तानपुर डबास इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावर ने 32 वर्षीय मनीषा पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही मनीषा लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया,

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी चेहरे पर मंकी कैप पहने हुआ था। उसने बेहद करीब से महिला को निशाना बनाया और गोली मारते ही मौके से फरार हो गया।

​सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

​इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

​हमलावर की पहचान और वारदात की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।