Delhi Samachar
मौसमBREAKING NEWS
Weather : दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, शनिवार से 3 दिन बारिश के आसार; गर्मी-उमस से मिलेगी राहत

Weather : दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, शनिवार से 3 दिन बारिश के आसार; गर्मी-उमस से मिलेगी राहत

Delhi SamacharDelhi Samachar25 September 2026, 10:14 AM7 views

दिल्ली-NCR में सितंबर के आखिरी दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मानसून की विदाई के बाद अब शनिवार से राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के चलते तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शुक्रवार को दिल्ली में मौसम गर्म और उमस भरा रहा। तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रहने की संभावना है।

वहीं, शनिवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है, वहीं तापमान में भी हल्की गिरावट होने की उम्मीद है। दिल्ली के साथ-साथ NCR के कई इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

हवा की गुणवत्ता की बात करें तो शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का AQI 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। हालांकि, मौसम शुष्क रहने के कारण कुछ इलाकों में प्रदूषण बढ़ा है और कई जगह AQI 200 के पार पहुंचकर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।