Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
UP : अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से कुचलने के बाद 5 किलोमीटर तक घिसटती रही जलती बाइक

UP : अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से कुचलने के बाद 5 किलोमीटर तक घिसटती रही जलती बाइक

Delhi SamacharDelhi Samachar22 June 2026, 06:19 AM8 views

अलीगढ़ में रविवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सासनी गेट थाना क्षेत्र के मथुरा कट हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और उसमें आग लग गई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय जलती हुई बाइक को ट्रक के साथ करीब पांच किलोमीटर तक घसीटता रहा। हाईवे पर आग की लपटों में घिसटती बाइक को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। बाद में रोरावर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पूरी तरह जली हुई बाइक बरामद हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की गंभीर तस्वीर सामने लाता है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।