Delhi Samachar
UP : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 100 की रफ्तार में ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, 3 की मौत

UP : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 100 की रफ्तार में ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, 3 की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar07 October 2026, 07:23 AM8 views

यूपी के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 97.500 के पास बुधवार तड़के करीब 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से देवरिया जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। घायलों को कुमारगंज के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।

हादसे में देवरिया निवासी नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत की मौत हुई है। वहीं आनंद यादव, राजू यादव और पश्चिम बंगाल निवासी जयंतो शर्मा घायल हैं।

पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।