Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नरेला में खाना बनाते समय चूल्हे से लगी आग, झुलसने से महिला की मौत..!

Delhi : नरेला में खाना बनाते समय चूल्हे से लगी आग, झुलसने से महिला की मौत..!

Delhi SamacharDelhi Samachar07 October 2026, 05:24 AM10 views

बाहरी दिल्ली के नरेला NIA थाना क्षेत्र स्थित सनौठ गांव में करीब 25 वर्षीय महिला 'मंजू' की आग में झुलसने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

​

मृतका के पति नीरज के अनुसार, घटना रात लगभग 8:15 बजे की है। उस समय नीरज काम पर गए हुए थे और मंजू घर में खाना बना रही थीं। खाना बनाने के दौरान चूल्हे या गैस पाइप से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते मंजू के कपड़ों में आग फैल गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

​

घटना के समय मृतका की छोटी बेटी घर के बाहर मौजूद थी। जैसे ही उसने घर के अंदर मां को जलते देखा, उसने पड़ोसियों को चिल्लाकर घटना की जानकारी दी। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने व महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पति को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। मृतक मंजू के दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिनका रो-रो कर बुरा हाल है

घटना की सूचना मिलते ही नरेला NIA थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भिजवाए, और मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।

​इस दर्दनाक हादसे के बाद से सनौठ गांव और पीड़ित परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।