Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: मणिपुर में UAPA के दो मामलों में वांटेड PLA कैडर RK रेगन सिंह उर्फ गांधी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: मणिपुर में UAPA के दो मामलों में वांटेड PLA कैडर RK रेगन सिंह उर्फ गांधी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar07 November 2026, 07:16 AM7 views

दिल्ली को सुरक्षित पनाहगाह समझकर छिपने वाले आरोपियों के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच ने साफ संदेश दिया है कि कानून से बचकर निकलना आसान नहीं है। मणिपुर में हिंसक गतिविधियों से जुड़े और UAPA के दो मामलों में वांटेड PLA कैडर को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यूसुफ सराय इलाके से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान RK रेगन सिंह उर्फ गांधी के रूप में हुई है। आरोपी मणिपुर के थौबल में दर्ज दो UAPA मामलों में वांटेड था। पुलिस के मुताबिक, वह प्रतिबंधित संगठन PLA/RPF का सक्रिय कैडर है। बताया गया है कि उसके चाचा PLA के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं।

इस कार्रवाई को ACP राजकुमार की देखरेख में अंजाम दिया गया। इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में SI सुमित, SI अंशु कादियान, ASI नरेंद्र कौर, HC प्रशांत, HC संदीप, HC नवीन और HC हरजीत की टीम ने AIIMS, यूसुफ सराय, सफदरजंग और ग्रीन पार्क इलाके में लगातार जांच की। टीम ने कई CCTV फुटेज खंगाले और होटलों में भी तलाश की।

आखिरकार यूसुफ सराय से आरोपी को दबोच लिया गया। शुरुआत में उसने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की, लेकिन मणिपुर पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मणिपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।