Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
यौन उत्पीड़न के मामले में वांटेड आरोपी सजीर पल्ली मूप्पम UAE से भारत लाया गया, इंटरपोल की मदद से हुई गिरफ्तारी

यौन उत्पीड़न के मामले में वांटेड आरोपी सजीर पल्ली मूप्पम UAE से भारत लाया गया, इंटरपोल की मदद से हुई गिरफ्तारी

Delhi SamacharDelhi Samachar05 November 2026, 11:26 AM5 views

दिल्ली पुलिस के एक गंभीर यौन उत्पीड़न मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार विदेश से भारत लाया गया है। आरोपी सजीर पल्ली मूप्पम UAE में छिपा हुआ था, जहां उसे इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर गिरफ्तार किया गया। CBI और इंटरपोल के समन्वय से 4 नवंबर 2026 को उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर 20 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने और फिर अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया गया है कि वारदात के बाद आरोपियों ने होटल में कमरा बुक किया था, जिसके लिए किसी अन्य व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जांच के दौरान मेडिकल और फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए थे। दिल्ली पुलिस इस मामले में पहले ही अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

आरोपी के विदेश भागने के बाद दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए CBI से संपर्क किया था। इसके बाद इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया। इसी नोटिस के आधार पर UAE के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस की विशेष टीम उसे अपनी हिरासत में भारत लेकर पहुंची।

CBI के मुताबिक, साल 2019 से अब तक इंटरपोल और विदेशी एजेंसियों के सहयोग से 278 से अधिक भगोड़ों को भारत वापस लाया जा चुका है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।