राजधानी के नॉर्थ-वेस्ट जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। Joint CP विजय सिंह और DCP (नॉर्थ-वेस्ट) आकांक्षा यादव के मार्गदर्शन में जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़ी पहल शुरू की है।
जहाँगीरपुरी थाने की कमान संभालते ही SHO नेत राम मीना अपनी मुस्तैदी और सक्रियता को लेकर सुर्खियों में हैं। इलाके को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीम रात के समय लगातार पैदल गश्त कर रही है।
शाम ढलते ही पुलिस टीम क्षेत्र के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले सीडी पार्क, एच-ब्लॉक सहित आसपास की गरीब बस्तियों और संकरी गलियों में मोर्चा संभाल लेती है। अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
लगातार हो रही चेकिंग और पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।
देर रात गश्त से महिलाओं और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है।
पुलिस के इस जन-मुखी रुख से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और दुकानदारों में भारी खुशी की लहर है।
स्थानीय निवासियों का कहना है
"जब से sho नेत राम मीना ने कमान संभाली है, इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल साफ महसूस किया जा सकता है। DCP आकांक्षा यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस का यह कदम बेहद सराहनीय है।"
नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस का यह सख्त रवैया और जनता के बीच बढ़ता संवाद स्पष्ट संकेत देता है कि इलाके में अब अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

