Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: Pakistan-Backed हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार!

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: Pakistan-Backed हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार!

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो और प्रमुख ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जाफराबाद (दिल्ली) निवासी महफूज अली उर्फ बॉबी और जौनपुर (UP) निवासी मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है।

Delhi SamacharDelhi Samachar29 July 2026, 11:43 AM9 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल यानी ARSC ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई के दौरान इस मॉड्यूल से जुड़े दो प्रमुख ऑपरेटिवों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कथित शहबाज़ अंसारी ट्रांसनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग एवं टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थे और देश के विभिन्न हिस्सों में हथियारों की सप्लाई करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

VO-2

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक अत्याधुनिक सब-मशीन गन, तीन विदेशी निर्मित सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 82 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद हथियार बेहद खतरनाक श्रेणी के हैं और इनका इस्तेमाल बड़े आपराधिक या आतंकी घटनाक्रम में किया जा सकता था। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल पहले किसी वारदात में हुआ है या नहीं।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।