Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली : अलीपुर NH-44  पर रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

दिल्ली : अलीपुर NH-44 पर रफ्तार का कहर, ट्रक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar09 June 2026, 05:14 AM1 views

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में नेशनल हाईवे-44 की सर्विस रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जहांगीरपुरी निवासी सुनीता को सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने उस समय टक्कर मार दी थी, जब वह अपनी सहेलियों के साथ सड़क पार कर रही थीं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को गंभीर हालत में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल पहुंचाया था। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया था।

मगर लोकनायक अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में भी हादसे को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

घटना के तुरंत बाद अलीपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया था। अब महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।