Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास फायरिंग, एक की मौत

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास फायरिंग, एक की मौत

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास फायरिंग, एक की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar17 November 2026, 05:15 AM7 views

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में दिल्ली सरकार के मंत्री और करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है. दरअसल, सोनिया विहार में हुई फायरिंग में गोलीबारी में घायल युवक समीर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सोनिया विहार के जीरो पुश्ते के पास स्थित इलाके में कई राउंड फायरिंग होने की घटना सामने आई. जिस जगह पर यह गोलीबारी हुई, वह मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय से करीब 50 मीटर की ही दूरी पर है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि हमलावर कौन थे, कितने राउंड गोलियां चलाई गईं और वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या कारण था. मामले में डीसीपी राहुल अलावाल ने कहा कि हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही साथ, आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने साधा.

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।