दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर दुकान के अंदर ऐसा क्या हुआ कि चेंजिंग रूम से एक युवती का शव बरामद करना पड़ा? घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
दरअसल, मोती नगर के 5/8 ब्लॉक में स्थित एक दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतका इसी दुकान में काम करती थी। बताया जा रहा है कि दुकान में उसके साथ एक युवक भी काम करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवती की मौत के पीछे क्या वजह रही और किन परिस्थितियों में उसकी जान गई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिसके बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।


