Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर तेजपाल गिरफ्तार; 6 चोरी के मामलों का खुलासा

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर तेजपाल गिरफ्तार; 6 चोरी के मामलों का खुलासा

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर तेजपाल गिरफ्तार; 6 चोरी के मामलों का खुलासा

Delhi SamacharDelhi Samachar15 November 2026, 05:56 AM10 views

दिल्ली के साउथ डिस्ट्रिक्ट में वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई चोरी की वारदातों से पर्दा उठा है। आखिर पुलिस के हाथ ऐसा क्या लगा, जिससे एक साथ छह मामलों का खुलासा हो गया?

दरअसल, डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल (IPS) के नेतृत्व में AATS टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर NBCC प्लाजा रोड के पास जाल बिछाया। इसी दौरान चोरी की बाइक पर आ रहे आरोपी को पुलिस टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय तेजपाल के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक सफेद होंडा एक्टिवा और तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इन बरामदगी के आधार पर साउथ डिस्ट्रिक्ट के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के छह मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें पुल प्रहलादपुर, महरौली, नेब सराय, तिगड़ी और अंबेडकर नगर थाने के मामले शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी सात आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पवन कुमार, इंचार्ज AATS की टीम ने ACP ऑपरेशंस की निगरानी में की। टीम में SI नवदीप, HC नरेंद्र और कांस्टेबल हरीश, मंदीर व अरविंद शामिल रहे।

अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।