Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ई-सिगरेट और अवैध सिगरेट नेटवर्क का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार..!

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ई-सिगरेट और अवैध सिगरेट नेटवर्क का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार..!

Delhi SamacharDelhi Samachar11 November 2026, 05:22 AM7 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में अवैध ई-सिगरेट और प्रतिबंधित सिगरेट सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 1 होलसेलर, 2 डिस्ट्रीब्यूटर और 7 पान विक्रेता शामिल हैं।

​

​पुलिस ने छापेमारी के दौरान 551 प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप्स) और 1,02,800 पारंपरिक सिगरेट ज़ब्त की हैं।

​यह नेटवर्क दिल्लीभर की पान दुकानों, खासकर मुखर्जी नगर जैसे प्रमुख शैक्षणिक हब (स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर के आसपास के इलाके) में युवाओं और छात्रों को अवैध रूप से वेप्स सप्लाई करता था।

​जांच में सामने आया है कि इस अवैध नेटवर्क के तार जयपुर और नेपाल से भी जुड़े हुए हैं। कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी मुख्य रूप से नकद लेनदेन और कूरियर डिलीवरी का सहारा लेते थे। फिलहाल पुलिस अंतरराज्यीय कनेक्शन की आगे जांच कर रही है।

​भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। विभिन्न आकर्षक फ्लेवर और आसानी से छिप जाने की वजह से ये उपकरण किशोरों और युवाओं में निकोटीन की लत को बढ़ावा दे रहे हैं, जो उनके मानसिक विकास और एकाग्रता के लिए बेहद खतरनाक है।

​दिल्ली पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शैक्षणिक क्षेत्रों और पान दुकानों को निकोटीन की लत का जरिया बनाने वाले अवैध सप्लायरों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर -सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।