Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
बवाना में मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप! चाकू से ताबड़तोड़ वार कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, परिवार में पसरा मातम

बवाना में मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप! चाकू से ताबड़तोड़ वार कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, परिवार में पसरा मातम

Delhi SamacharDelhi Samachar09 November 2026, 11:36 AM7 views

दीपावली की खुशियों के बीच बवाना की जेजे कॉलोनी में एक परिवार की जिंदगी में ऐसा अंधेरा छा गया, जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके। जिस घर में त्योहार की खुशियां होनी थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय बाली के रूप में हुई है। बाली मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और दिल्ली में बेलदारी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

परिजनों और चश्मदीदों के मुताबिक, रात के समय बाली का किसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआत में मामूली नजर आने वाली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने बाली पर तेजधार चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजन और दोस्त आनन-फानन में बाली को अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

वहीं, जवान बेटे की मौत से मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की मांग है कि हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए।

रिपोर्टर – सोनू (आउटर नॉर्थ दिल्ली)

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।