Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
टिंडर पर ब्लाइंड डेट का झांसा, मुखर्जी नगर के कैफे में युवक से 26 हजार की वसूली; मालिक समेत दो गिरफ्तार

टिंडर पर ब्लाइंड डेट का झांसा, मुखर्जी नगर के कैफे में युवक से 26 हजार की वसूली; मालिक समेत दो गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar04 November 2026, 11:49 AM11 views

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक डेटिंग ऐप के जरिए युवक को ऐसी मुलाकात के लिए बुलाया गया, जिसकी कीमत उसे 26 हजार रुपये चुकाकर चुकानी पड़ी। मामला मुखर्जी नगर स्थित ब्लैक पैंथर कैफे का है, जहां ब्लाइंड डेट के नाम पर ग्राहक से मोटी रकम वसूलने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की मुलाकात टिंडर ऐप के जरिए एक युवती से हुई थी। युवती ने उसे ब्लाइंड डेट के बहाने कैफे में मिलने के लिए बुलाया। युवक जब तय जगह पर पहुंचा, तो वहां खाने-पीने के बाद उससे करीब 26 हजार रुपये का बिल वसूला गया। बताया जा रहा है कि युवक को बिल की रकम को लेकर आपत्ति थी, लेकिन इसके बावजूद उससे पैसे लिए गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए ब्लैक पैंथर कैफे के मालिक जावेद और अनुज को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, इस पूरे मामले में सान्या उर्फ निकिता की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि क्या डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को कैफे में बुलाकर उनसे इसी तरह पैसे वसूलने का कोई संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।