Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा काला असौदिया–हिमांशु भाऊ गैंग का कथित सदस्य, हत्या और डकैती के मामलों में था वांटेड!

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा काला असौदिया–हिमांशु भाऊ गैंग का कथित सदस्य, हत्या और डकैती के मामलों में था वांटेड!

Delhi SamacharDelhi Samachar03 November 2026, 10:56 AM14 views

हत्या और डकैती जैसे संगीन मामलों में पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा आरोपी आखिरकार दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने काला असौदिया–हिमांशु भाऊ गैंग के कथित सदस्य मनीष उर्फ अजय उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंडका थाने में दर्ज हत्या और डकैती के दो मामलों में घोषित अपराधी यानी पीओ था।

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जौनपुर के मंडी रोड पर नीम करौली के पास अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस संबंध में फतेहपुर बेरी थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 450/2026 दर्ज की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। फिलहाल पुलिस बरामद हथियार के स्रोत, गैंग से उसके संबंधों और अन्य साथियों की भूमिका की जांच कर रही है।

अब सवाल यह है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और उसके साथ इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है?

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।