Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
गोल्फ लिंक्स डकैती कांड में बड़ी गिरफ्तारी! ₹50 हजार का इनामी बदमाश बिहार से दबोचा

गोल्फ लिंक्स डकैती कांड में बड़ी गिरफ्तारी! ₹50 हजार का इनामी बदमाश बिहार से दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नई दिल्ली के पॉश इलाके गोल्फ लिंक्स में एक कारोबारी के घर हुई करोड़ों की डकैती की साजिश में शामिल ₹50 हजार के इनामी फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi SamacharDelhi Samachar02 November 2026, 11:18 AM10 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नई दिल्ली के पॉश इलाके गोल्फ लिंक्स में एक कारोबारी के घर हुई करोड़ों की डकैती की साजिश में शामिल ₹50 हजार के इनामी फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 16 अप्रैल 2026 को गोल्फ लिंक्स इलाके में एक कारोबारी के घर 7 से 8 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने घर से करीब 30 से 35 लाख रुपये नकद और कीमती गहने लूट लिए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी वारदात की साजिश में घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करने वाला शख्स भी कथित रूप से शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी।

इस मामले में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन एक आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आखिरकार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल यानी AEKC ने तकनीकी निगरानी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी का सुराग लगा लिया।

इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के मधुबनी जिले में कार्रवाई की और 31 अक्टूबर 2026 को घोगरडीहा रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई DCP क्राइम संजीव यादव की देखरेख और स्पेशल सीपी क्राइम HGS धालीवाल के निर्देशन में की गई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

गोल्फ लिंक्स जैसे पॉश इलाके में हुई इस बड़ी डकैती के मामले में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को फरार आरोपियों की धरपकड़ की दिशा में एक अहम सफलता माना जा रहा है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।