Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
26 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार क्राइम ब्रांच ने दबोचा हत्या का आरोपी

26 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार क्राइम ब्रांच ने दबोचा हत्या का आरोपी

26 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार क्राइम ब्रांच ने दबोचा हत्या का आरोपी

Delhi SamacharDelhi Samachar02 November 2026, 06:49 AM13 views

26 साल तक पहचान छिपाकर और गिरफ्तारी से बचकर घूमता रहा एक शख्स, लेकिन कानून की पकड़ से आखिरकार बच नहीं सका। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 26 साल से फरार चल रहा था।

मामला दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने करीब 26 साल पहले अपने ही 24 वर्षीय पड़ोसी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की भी कथित तौर पर कोशिश की थी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

इस मामले में आरोपी को साल 2001 में अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। आखिरकार क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र अब 62 साल बताई जा रही है।

इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर सुनील कलखंडे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में एसआई देवेंद्र अंतिल, एसआई बिरपाल सिंह समेत हेड कांस्टेबल विजय सिंह यादव, समंदर, जय सिंह, प्रवीण कुमार, राहुल, विनोद, अंकित और अनूप शामिल रहे।

यह पूरी कार्रवाई एसीपी सतेंद्र मोहन के नेतृत्व और डीसीपी आदित्य गौतम की निगरानी में की गई। 26 साल तक कानून से बचने वाला आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।