Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
ऑनलाइन दवा और हेल्थ सप्लीमेंट की डिलीवरी के नाम पर ठगी; ईस्ट जिला साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ऑनलाइन दवा और हेल्थ सप्लीमेंट की डिलीवरी के नाम पर ठगी; ईस्ट जिला साइबर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar31 October 2026, 07:18 AM12 views

ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठग अब लोगों की सेहत को भी अपना निशाना बना रहे हैं। दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट की होम डिलीवरी का भरोसा देकर लोगों को ठगने वाले ऐसे ही एक गिरोह का ईस्ट जिला साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने openlifevedixa.com नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई हुई थी। इसके जरिए पंजाब के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सप्लीमेंट और दवाइयां घर बैठे पहुंचाने का झांसा दिया जाता था। इसी जाल में फंसकर अमृतसर के एक व्यक्ति ने 83 हजार 257 रुपये गंवा दिए। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू की और हितेन कुमार, उम्र 22 वर्ष, तथा आयुष आर्य, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी 10 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे और एटीएम के जरिए ठगी की रकम निकालते थे। दोनों खातों में 2 लाख 66 हजार रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एप्पल आईफोन 15 प्रो भी बरामद किया है, जिसमें फर्जी वेबसाइट के लिंक और व्हाट्सएप चैट्स मिली हैं। फिलहाल पुलिस मुख्य वेबसाइट ऑपरेटर की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट : प्रदीप यादव

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।