Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता: ड्रग सिंडिकेट मामले में वांछित माँ-बेटे की जोड़ी गिरफ्तार..!

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता: ड्रग सिंडिकेट मामले में वांछित माँ-बेटे की जोड़ी गिरफ्तार..!

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता: ड्रग सिंडिकेट मामले में वांछित माँ-बेटे की जोड़ी गिरफ्तार..!

Delhi SamacharDelhi Samachar29 October 2026, 09:59 AM24 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (वेस्टर्न रेंज-II) ने संगठित ड्रग तस्करी और आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने लंबे समय से फरार चल रही माँ-बेटे की वांछित जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार माँ-बेटे की यह जोड़ी दिल्ली के थाना तिलक नगर में दर्ज 'मकोका' (MCOCA - महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) और थाना ख्याला में दर्ज 'एनडीपीएस' (NDPS - नशीले पदार्थ) कानून से जुड़े मामलों में वांछित चल रही थी।

कानूनी कार्रवाई से लगातार बचने के कारण अदालतों द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस (BNSS) की धारा 84 के तहत (भगोड़ा घोषित करने की) प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी थी।

​पुलिस के अनुसार, आरोपी जोड़ी को अपने खिलाफ चल रही अदालती कार्यवाहियों की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद वे पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहे थे।

​मकोका के मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत (जेल) में है।

​

​दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह गिरफ्तारी राजधानी में सक्रिय संगठित आपराधिक नेटवर्क और ड्रग्स तस्करी के सिंडिकेट की कमर तोड़ने की दिशा में एक बेहद अहम कदम है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।