Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: द्वारका से 1.279 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक पर दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले..!

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: द्वारका से 1.279 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक पर दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले..!

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: द्वारका से 1.279 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक पर दर्ज हैं 17 आपराधिक मामले..!

Delhi SamacharDelhi Samachar29 October 2026, 09:58 AM17 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-II) ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए द्वारका इलाके से तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.279 किलोग्राम चरस बरामद की है, जिसकी कीमत बाजार में लाखों में आंकी जा रही है।

​

​पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इस अवैध चरस की खेप को हिमाचल प्रदेश के जरी (Jari) इलाके से लेकर आए थे। इस खेप को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ऊंचे दामों पर खपाने की योजना थी.

​जांच के दौरान पुलिस ने जब इन आरोपियों की कुंडली खंगाली, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक पर हत्या के 3 मामलों समेत कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​दूसरे आरोपी पर चोरी और विभिन्न धाराओं के तहत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि आरोपी आसान तरीके से और कम समय में मोटा पैसा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे में उतरे थे। इनमें से दो आरोपियों ने खुद चरस और सुल्फा का सेवन करने की बात भी कबूल की है।

​

​एएनटीएफ (ANTF) और दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ड्रग्स के इस खतरनाक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

पुलिस का मुख्य उद्देश्य 'नशामुक्ति भारत' के सपने को साकार करना और युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना है।

​इस मामले में आगे की कड़ियों को जोड़ने और सप्लायरों तक पहुँचने के लिए पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्ट-सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।