Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
ऑपरेशन चक्र-2 में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्र-2 में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar28 October 2026, 05:38 AM9 views

दिल्ली में वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 72 घंटे के भीतर 185 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन चक्र-2 के तहत पुलिस ने 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को वाहन चोरी के मामलों में पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

बरामद किए गए वाहनों में 182 दोपहिया वाहन शामिल हैं, जिनमें 117 स्कूटी और 65 मोटरसाइकिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक तिपहिया वाहन और दो चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं। यानी चोरी के वाहनों की बरामदगी का आंकड़ा 185 तक पहुंच गया है।

पुलिस के मुताबिक, बरामद वाहनों में से 91 वाहन वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में दर्ज मामलों से जुड़े हैं, जबकि 94 वाहन दिल्ली के दूसरे जिलों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। इस कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए 44 आरोपियों में 10 बदमाश भी शामिल हैं।

खास बात यह है कि ऑपरेशन चक्र-2 के दौरान ऑपरेशन चक्र-1 के मुकाबले 69 अधिक वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों की जांच और चोरी के वाहनों की बरामदगी को गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।