Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की रेड, हैदरपुर से 2,375 किलो हरे पटाखे बरामद!

दिल्ली में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस की रेड, हैदरपुर से 2,375 किलो हरे पटाखे बरामद!

2,375 किलो पटाखे कहां से आए, कहां होनी थी सप्लाई? शालीमार बाग पुलिस की जांच तेज!

Delhi SamacharDelhi Samachar26 October 2026, 06:25 AM19 views

दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से इनका भंडारण करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर-पश्चिम जिले के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हरे पटाखे बरामद किए हैं। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था? अब पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है।

दरअसल, शालीमार बाग थाने के बीट स्टाफ को पेट्रोलिंग के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हैदरपुर गांव स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से कुल 2,375 किलोग्राम यानी 23 क्विंटल 75 किलो हरे पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पीतमपुरा निवासी रोहन गाबा और रमेश नगर निवासी भाव्य जग्गी की कथित संलिप्तता सामने आई है। दोनों पर बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भारी स्टॉक जमा करने का आरोप है।

मामले में शालीमार बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब पटाखों के सप्लायर, खरीद-बिक्री और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

गौरतलब है कि अवैध पटाखों का भंडारण आग और विस्फोट जैसी गंभीर घटनाओं का कारण बन सकता है। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा सप्लाई नेटवर्क तक बढ़ा दिया गया है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।