Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली में कूरियर ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 को दबोचा

दिल्ली में कूरियर ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 को दबोचा

साड़ी के डिब्बे और साउंड बॉक्स में गांजा: दिल्ली में कूरियर ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 को दबोचा

Delhi SamacharDelhi Samachar26 October 2026, 06:10 AM12 views

ओडिशा से दिल्ली तक गांजे की खेप पहुंचाने के लिए तस्करों ने कूरियर पार्सल को अपना जरिया बनाया। साड़ी के डिब्बों, साउंड बॉक्स और RO प्यूरीफायर के कार्टन में छिपाकर नशे की खेप दिल्ली भेजी जा रही थी। लेकिन वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में ओडिशा, बिहार और दिल्ली तक फैले अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान ख्याला इलाके से जुड़े आरोपियों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने बिहार से नेटवर्क ऑपरेट करने वाले कथित मास्टरमाइंड नीतेश कुमार उर्फ नीलेश को गिरफ्तार किया। वहीं, दिल्ली में गांजे की डिलीवरी लेने वाले चंदन कुमार और विक्की कुमार को भी दबोच लिया गया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 26.466 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया जाने वाला एक ई-रिक्शा और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले में ख्याला थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की सप्लाई करने वाले लोग कौन हैं और इस नेटवर्क में अन्य कितने लोग शामिल हैं। कूरियर के जरिए नशे की खेप पहुंचाने के इस तरीके को लेकर भी जांच की जा रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।