दिल्ली - नॉर्थ जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए DCP नॉर्थ निहारिका भट्ट के नेतृत्व में पुलिस लगातार एक्शन में है। DCP निहारिका भट्ट की क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और सटीक खुफिया तंत्र के चलते नॉर्थ जिला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
DCP निहारिका भट्ट के दिशा-निर्देशन में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग के शूटर हर्ष (22) को कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया। DCP निहारिका भट्ट की टीम ने समय रहते अलीपुर में गोगी गैंग के सदस्य की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया। आरोपी से 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, 5 देसी पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
DCP निहारिका भट्ट की अगुवाई में नॉर्थ जिला पुलिस की इस कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है। DCP निहारिका भट्ट के नेतृत्व में जिले में लगातार गैंगस्टरों और हथियार सप्लायरों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे नॉर्थ जिले में अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
रिपोर्टर : ज्योति सिंह


