Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हवाई फायरिंग से दहशत, आउटर नॉर्थ पुलिस ने 48 घंटे में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हवाई फायरिंग से दहशत, आउटर नॉर्थ पुलिस ने 48 घंटे में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हवाई फायरिंग से दहशत, आउटर नॉर्थ पुलिस ने 48 घंटे में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Delhi SamacharDelhi Samachar23 October 2026, 05:49 AM22 views

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में फायरिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस को 19 तारीख को PCR पर सूचना मिली थी कि बवाना में गोलियां चली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बदमाशों ने हवा में 5 राउंड फायरिंग की थी, जिससे कुछ गोलियां गाड़ी और शटर पर लगी थीं। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ACP बवाना गौरव सिंह की अगुवाई में मल्टीपल टीम्स का गठन किया गया। इसमें स्पेशल स्टाफ और बवाना थाना पुलिस के करीब 18 से 20 पुलिसकर्मी 24x7 इस केस पर लगे रहे। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस, CCTV फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से 1 दिन के अंदर आरोपियों की पहचान कर ली। जांच में पता चला कि आरोपी विशाखापट्टनम के पास आंध्र प्रदेश में छिपे हुए हैं, जहां उनमें से एक आरोपी अरुण की बहन डांस क्लास चलाती है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक टीम को विशाखापट्टनम भेजा और वहां छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 साल के अरुण और सूरज के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुर डबास इलाके के रहने वाले हैं। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है और फिलहाल उनसे पूछताछ व कानूनी कार्रवाई चल रही है। पुलिस के मुताबिक मौके से 5 खाली कारतूस बरामद हुए हैं और CCTV फुटेज से इस केस को सुलझाने में काफी मदद मिली है। DCP ने बताया कि ये दोनों बिल्कुल फ्रेश हैं और इनका कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि, इस तरह की हिंसा से जुड़ी किसी भी गतिविधि में जीरो टॉलरेंस की नीति है। न केवल फायरिंग करने वालों को, बल्कि पूरी साजिश में शामिल सभी लोगों को पकड़ा जाएगा। इसके साथ ही DCP ने लोगों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए अपने इलाके में ज्यादा से ज्यादा CCTV कैमरे लगाएं।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।