Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
हरियाणा से दिल्ली आ रही थी पटाखों की खेप, 2 टाटा ऐस समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा से दिल्ली आ रही थी पटाखों की खेप, 2 टाटा ऐस समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही भारी मात्रा में पटाखों की खेप को पकड़ते हुए पुलिस ने 2 टाटा ऐस वाहनों के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध पटाखों के इस बड़े जखीरे के खुलासे से पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

Delhi SamacharDelhi Samachar03 October 2026, 10:01 AM12 views

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ ज़िला टीम (AHTU) ने त्योहारों से ठीक पहले अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2,101 किलोग्राम अवैध पटाखे ज़ब्त किए हैं। इस ऑपरेशन में पुलिस ने पटाखों की खेप ले जा रहीं दो गाड़ियाँ (टाटा ऐस) ज़ब्त की हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​01 अक्टूबर 2026 को AHTU (आउटर-नॉर्थ ज़िला) को पक्की सूचना मिली थी कि हरियाणा से बवाना (UER-II) के रास्ते दिल्ली में अवैध पटाखों की एक बड़ी सप्लाई भेजी जा रही है।

​वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार (इंचार्ज AHTU) के नेतृत्व में एक विशेष रेडिंग टीम का गठन किया गया। टीम ने चिन्हित जगह पर ट्रैप लगाकर दो टाटा ऐस टेम्पो को रोका। तलाशी लेने पर वाहनों से 1,350 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए।

​

​वाहनों के ड्राइवरों से पूछताछ और लगातार जांच के आधार पर पुलिस को अलीपुर स्थित 'जीत फार्म हाउस (ZMH चौक)' के पास एक अवैध गोदाम की जानकारी मिली। AHTU की टीम ने तुरंत गोदाम पर छापा मारा, जहाँ से 751 किलोग्राम और पटाखे बरामद किए गए।

​इस पूरे ऑपरेशन में कुल 2,101 किलोग्राम पटाखे ज़ब्त किए गए।

​​पुलिस अब इस पूरी सप्लाई चेन को खंगाल रही है। पटाखे कहाँ से खरीदे गए, इनका असली मालिक कौन है और इन्हें दिल्ली में कहाँ सप्लाई किया जाना था—इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​

त्योहारों के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अनधिकृत या अवैध पटाखे न खरीदें, न बेचें और न ही उनका भंडारण करें। यदि किसी को अवैध पटाखों के परिवहन या स्टोरेज की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।