Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
टक्कर गैंग का घोषित भगोड़ा गिरफ्तार: हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में शामिल कुख्यात अपराधी चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे..!

Delhi SamacharDelhi Samachar03 October 2026, 05:35 AM3 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NDR) ने संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 'टक्कर गैंग' के सक्रिय सदस्य और घोषित भगोड़े (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी थाना सागरपुर में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

​क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) के जरिए आरोपी की लोकेशन का पता चला था। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को धर दबोचा।

​पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह इससे पहले हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित करीब 11 गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

​

​इस सफल ऑपरेशन को इंस्पेक्टर योगेश कुमार और इंस्पेक्टर विनोद यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पूरी कार्रवाई एसीपी उमेश बर्थवाल के निर्देशन और डीसीपी गौरव गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

​पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और हालिया गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।