Delhi : संगम विहार इलाके में अवैध हथियार के खिलाफ साउथ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय मोहम्मद जब्बार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई साउथ जिला पुलिस के DCP अनंत मित्तल, IPS की निगरानी में स्पेशल स्टाफ की टीम ने की। पुलिस के अनुसार, टीम को आरोपी के पास अवैध हथियार होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संगम विहार इलाके में जाल बिछाया और आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया।
तलाशी के दौरान मोहम्मद जब्बार के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थाना संगम विहार में Arms Act के तहत FIR दर्ज की गई है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके पास यह अवैध हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


