Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
नरेला में गांजा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 14.774 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नरेला में गांजा तस्करी पर बड़ा एक्शन, 14.774 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 774 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

Delhi SamacharDelhi Samachar28 September 2026, 09:39 AM13 views

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 774 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने इससे पहले नवल किशोर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद किया था। अब ताजा कार्रवाई के बाद इस मामले में कुल बरामद गांजे की मात्रा बढ़कर 25 किलो 444 ग्राम हो गई है।

पुलिस के अनुसार, नवल किशोर से पूछताछ के दौरान शाह जमाल उर्फ फकीरा का नाम सामने आया। जांच और स्थानीय इनपुट के आधार पर 27 सितंबर को पुलिस टीम ने बवाना की जेजे कॉलोनी में नहर के पास निगरानी शुरू की।

इसी दौरान शाह जमाल उर्फ फकीरा और कपिल को एक वैगन-आर कार में रोका गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 किलो 774 ग्राम गांजा बरामद होने का पुलिस ने दावा किया। पुलिस ने गांजे के साथ वैगन-आर कार को भी जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय शाह जमाल उर्फ फकीरा और 24 वर्षीय कपिल, दोनों नरेला निवासी, के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई एसीपी नरेला राकेश कुमार की निगरानी में, इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने की। टीम में एएसआई बलराज, हेड कांस्टेबल आशीष, हेड कांस्टेबल कालीचरण, कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल अश्वनी शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस गांजे के सोर्स, सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।