Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ₹3 करोड़ की रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर का मामला सुलझा..!

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ₹3 करोड़ की रंगदारी वसूलने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर का मामला सुलझा..!

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (AGS यूनिट) ने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ 'नंदू' के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही थाना बिंदापुर क्षेत्र में चल रहे एक बड़े रंगदारी के मामले को सुलझा लिया गया है।

Delhi SamacharDelhi Samachar28 September 2026, 07:15 AM14 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (AGS यूनिट) ने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ 'नंदू' के नाम पर रंगदारी वसूलने वाले एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही थाना बिंदापुर क्षेत्र में चल रहे एक बड़े रंगदारी के मामले को सुलझा लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली के एक कारोबारी को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर ₹3 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रकम वसूलने और पीड़ित के मन में दहशत पैदा करने के लिए बदमाशों ने उसके घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फायरिंग करवाने की साजिश भी रची थी। इसके लिए बाकायदा शूटरों का इंतजाम किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने सही समय पर नाकाम कर दिया।

​

डीसीपी (DCP) श्री हर्ष इंदौरा के पर्यवेक्षण और एसीपी (ACP) श्री भगवती प्रसाद के मार्गदर्शन में इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गठित क्राइम ब्रांच की टीम ने सटीक सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

​पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

रिपोर्ट - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।