Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली: आउटर-नॉर्थ जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ा क्रैकडाउन, 1.5 करोड़ की हेरोइन व ₹7.93 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार..!

दिल्ली: आउटर-नॉर्थ जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ा क्रैकडाउन, 1.5 करोड़ की हेरोइन व ₹7.93 लाख कैश के साथ दो गिरफ्तार..!

Delhi SamacharDelhi Samachar25 September 2026, 10:55 AM67 views

दिल्ली पुलिस के आउटर-नॉर्थ जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बवाना इलाके में छापेमारी कर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 939 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन (कमर्शियल मात्रा) और 615 ग्राम मिलावटी पाउडर जब्त किया है। इसके साथ ही मौके और एक टाटा हैरियर कार से कुल ₹7,93,170 नकद बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक महिला तस्कर और उसके बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया है।

​

नॉर्दर्न रेंज के जॉइंट सीपी विजय सिंह (IPS) के निर्देशों, एडिशनल DCP-I लोकेश्वरन आर (IPS) की देखरेख और ACP (ऑपरेशन्स) दिनेश कुमार की निगरानी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड के इंचार्ज इंस्पेक्टर गौरव चौधरी के नेतृत्व में बनी विशेष रेडिंग टीम ने 23 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर न्यू सनोथ कॉलोनी, बवाना स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर छापा मारा।

​

घटना के संबंध में थाना नरेला में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं (21/25/61/85) के तहत प्राथमिकी (FIR No. 617/2026) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब ड्रग सप्लाई चैन के मुख्य स्रोतों, वितरकों और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। जब्त की गई बड़ी नकद राशि के वित्तीय स्रोतों की भी गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्टर -सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।