Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
पहाड़गंज में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

पहाड़गंज में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नबी करीम थाना पुलिस ने मुल्तानी ढांडा इलाके में छापेमारी कर 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। वहीं, कथित तौर पर इस गतिविधि को चलाने और उसमें मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Delhi SamacharDelhi Samachar22 September 2026, 10:17 AM13 views

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नबी करीम थाना पुलिस ने मुल्तानी ढांडा इलाके में छापेमारी कर 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। वहीं, कथित तौर पर इस गतिविधि को चलाने और उसमें मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई मकान नंबर 9139, गली नंबर-3, मुल्तानी ढांडा की दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित स्पा सेंटर में की गई। पुलिस को यहां संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए टीम ने पहले डिकॉय कस्टमर के जरिए मौके पर जांच की और गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद छापेमारी की गई।

पुलिस ने स्पा के मालिक 27 वर्षीय विवेक कुमार, मैनेजर 36 वर्षीय दशरथ मंडल, 20 वर्षीय अमन और 27 वर्षीय गुड्डू कर्मकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने स्पा सेंटर से कथित अवैध गतिविधियां चलाने और उसमें सहयोग करने की बात स्वीकार की है।

मामले में नबी करीम थाने में FIR नंबर 419/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ Immoral Traffic (Prevention) Act यानी ITP Act की धारा 3, 4 और 5 के तहत कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गतिविधियां कब से चल रही थीं और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। रेस्क्यू की गई महिलाओं से जुड़ी आगे की कार्रवाई भी जांच के आधार पर की जा रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।