Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
₹50 हजार का इनामी घोषित भगोड़ा गिरफ्तार, ₹1 करोड़ के प्रॉपर्टी फ्रॉड का आरोप

₹50 हजार का इनामी घोषित भगोड़ा गिरफ्तार, ₹1 करोड़ के प्रॉपर्टी फ्रॉड का आरोप

दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में करीब ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच की AEKC टीम ने ब

Delhi SamacharDelhi Samachar22 September 2026, 09:18 AM0 views

दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में करीब ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच की AEKC टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50 हजार के इनामी घोषित भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक पीड़ित से कथित तौर पर ₹75 लाख की ठगी करने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था और अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर रह रहा था।

आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में करीब 250 किलोमीटर तक इंटर-स्टेट पीछा किया। जांच के दौरान तकनीकी निगरानी, CDR विश्लेषण, CCTV फुटेज और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद ली गई।

इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, यह कार्रवाई इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व, ACP पंकज अरोड़ा के निर्देशन और DCP संजीव कुमार यादव की निगरानी में की गई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।