Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन शस्त्र': रोहिणी में 74 अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन शस्त्र': रोहिणी में 74 अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन शस्त्र': रोहिणी में 74 अपराधी गिरफ्तार, इटैलियन बेरेटा पिस्टल, कोकीन-हेरोइन और नकली सिगरेट बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar21 September 2026, 11:11 AM24 views

दिल्ली के रोहिणी इलाके में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़े स्तर पर ‘ऑपरेशन शस्त्र’ चलाया। 17 सितंबर से 20 सितंबर तक चले इस चार दिवसीय अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मियों और 16 टीमों ने मिलकर कार्रवाई की।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने हथियारों की तस्करी से लेकर नशे, जुए, अवैध शराब और संगठित अपराध से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 अवैध हथियार और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए। इनमें इटली मेड बेरेटा पिस्तौल भी शामिल बताई गई है।

नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 801 ग्राम हेरोइन, 104 ग्राम मॉर्फिन और 17 ग्राम कोकीन बरामद की। इसके अलावा अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाया गया।

जुए के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 11 मामले दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से 1 लाख 75 हजार 650 रुपये बरामद किए।

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। अभियान के दौरान करीब 1 लाख 20 हजार नकली सिगरेट भी बरामद की गईं।

वहीं, 100 से ज्यादा भैंस चोरी की वारदातों से जुड़े गिरोह पर भी पुलिस ने शिकंजा कसने का दावा किया है।

यानी ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत रोहिणी पुलिस ने हथियारों, नशे, जुए और संगठित अपराध से जुड़े अलग-अलग नेटवर्क पर एक साथ कार्रवाई की।

चार दिनों तक चले इस विशेष अभियान में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस का कहना है कि इलाके में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।