Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
गैंगवार की साजिश नाकाम: दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा मोनू पोचनपुरिया गैंग का कुख्यात शार्पशूटर..!

गैंगवार की साजिश नाकाम: दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा मोनू पोचनपुरिया गैंग का कुख्यात शार्पशूटर..!

Delhi SamacharDelhi Samachar06 September 2026, 10:01 AM33 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-I) ने राजधानी में एक बड़ी गैंगवार की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मोनू पोचनपुरिया गैंग के एक बेहद कुख्यात और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी (जबरन वसूली) और आर्म्स एक्ट जैसे 14 गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

​समय पर मिली सटीक खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) के आधार पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया, जिससे दिल्ली-एनसीआर में होने वाली एक संभावित हिंसक वारदात टल गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से

02 अत्याधुनिक पिस्तौल (Pistols), 16 जिंदा कारतूस

​,वारदात में इस्तेमाल के लिए लाई गई 01 कार बरामद की है

​पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उसके गैंग के अन्य सदस्यों और आगामी योजनाओं का पर्दाफाश किया जा सके।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।